फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Three naxalite shot dead in police encounter

छत्तीसगढ़ः तीन नक्सली ढेर, दस ने सुरक्षाबलों के आगे टेके घुटने

Wed, 29 Jun 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Three naxalite shot dead in police encounter
- फोटो : gettty

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लगातार चल रही मुठभेड़ में मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए जबकि दस से ज्यादा ने घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान नक्सलियों से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


वेबसाइट सीजी खबर के अनुसार बस्तर के आईजी एसआरपी कल्लूरी और सुकमा के एसपी आईके एलेसेला ने जानकारी दी कि सुकमा जिले के गादीरास थाने से डीआरजी और डीएफ के संयुक्त बल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। गांव एरलापाल और बड़ेशेट्टी के बीच जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी गोलीबारी की।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, आखिरकार नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

आईजी कल्लूरी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के दौरान तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए। शवों की पहचान डीएकेएमएम अध्यक्ष पोड़ियामी सोमा, पंचायत कमेटी अध्यक्ष पोड़ियामी सोमड़ा और जनमिलिशिया कमांडर हिड़मा कलमू के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्तर आईजी कल्लूरी ने बताया हमले में कई नक्सली गंभीर घायल

Chhattisgarh: Three naxalite shot dead in police encounter

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के निशान से यह साबित होता है कि कुछ और नक्सली मारे गए हैं। साथ ही कई लहुलूहान हुए हैं, बाकी साथियों के शव नक्सली अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

घटनास्थल से तीन बंदूक, एक टिफिन बम, एक वायरलेस सेट, बैनर, पोस्टर, दवाइयां, गोला-बारूद, डेटोनेटर, बिजली के तार व बैटरी समेत दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई है।

दूसरी ओर बस्तर जिले में दस नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से आठ महिला नक्सली हैं। बस्तर के पुलिस अधीक्षक आरएन दास ने बताया कि जगदलपुर स्थित जिला मुख्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सामने विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया। 

इनमें से एक महिला नक्सली अशांति कश्यप लोकल गुरिल्ला स्‍क्वायड की सक्रिय सदस्य है जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जबकि सात अन्य में मनीषा मारकम, रेखा मदकामी, सोनादई यादव, अयते मदकामी, जाज्बो पोडियामी, हिडमे पोडियामी और सांकों पोडियामी शामिल हैं। जबकि पुरुष नक्सली भीमा मडकामी और हड़कामी ने भी आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed