{"_id":"62f61b1ba8a702091f1f0f7e","slug":"chhattisgarh-three-killed-in-elephant-attacks-65-year-old-woman-also-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: हाथी के अलग-अलग हमलों में तीन की मौत, 65 वर्षीय महिला को भी कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: हाथी के अलग-अलग हमलों में तीन की मौत, 65 वर्षीय महिला को भी कुचला
Fri, 12 Aug 2022 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:49 PM IST
सार
एक स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि 20 से अधिक हाथियों का झुंड भैंसबोड गांव में घुस आया और तीन घरों को तहस-नसह कर दिया।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : Pixabay
विस्तार
छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों घटनाएं गुरुवार को हुईं। अधिकारियों ने बताया, राजनांदगांव जिले के मोहला इलाके में हाथियों ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। वहीं बालोद जिले में भी इसी तरह की घटना में महिला की मौत हो गयी।
विज्ञापन
एक स्थानीय वन अधिकारी ने बताया कि 20 से अधिक हाथियों का झुंड भैंसबोड गांव में घुस आया और तीन घरों को तहस-नसह कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। इसी गांव में अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद एक अन्य व्यक्ति रामभरोसे (45) शाम को जंगल के अंदर चला गया। हाथियों के उसी झुंड ने उसे भी कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि तीसरी घटना पड़ोस के बालोद के सोहतारा गांव में हुई। यहां हाथियों ने 65 वर्षीय महिला मोतिन बाई नागवंशी को कुचल कर मार डाला।
विज्ञापन
प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन