{"_id":"62adf32ecdda7615994a509e","slug":"chhattisgarh-three-govt-officials-caught-taking-over-rs-one-lakh-bribe-in-kondagaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोंडागांव में 1.3 लाख की घूस लेते तीन सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, 24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोंडागांव में 1.3 लाख की घूस लेते तीन सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, 24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी
Sat, 18 Jun 2022 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:16 PM IST
सार
आरोपियों ने पहली किस्त के तौर पर 7.20 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 1.30 लाख पर बात तय हुई। उन्होंने बताया कि तीनों को एसडीओ कार्यालय पर बतौर एडवांस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
हथकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 1.3 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में तीन सरकारी अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। एसीबी के एसपी पंकज चंद्र ने शनिवार को बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने शुक्रवार को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरबी सिंह, सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) आरबी चौरसिया और डिप्टी इंजीनियर डीके आर्य को रंगे हाथ पकड़ा। ये सभी कोंडागांव में जल संसाधन विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के 1.11 करोड़ के निर्माण कार्यों के लंबित बिलों को जारी करने के लिए 24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपियों ने पहली किस्त के तौर पर 7.20 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 1.30 लाख पर बात तय हुई। उन्होंने बताया कि तीनों को एसडीओ कार्यालय पर बतौर एडवांस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन