फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh teacher suspended doing job with fake mark sheet in sakti

फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा टीचर सस्पेंड: सक्ती के माधवपुर में 18 साल से था पदस्थ, नहीं पेश कर सका दस्तावेज

Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

तय समय सीमा में नरेश कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीईओ बीएल खरे ने बताया कि, नरेश राठौर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शिक्षक के खिलाफ  विभागीय जांच करने का भी आदेश दिया गया है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh teacher suspended doing job with fake mark sheet in sakti
निलंबित शिक्षक नरेश राठौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक करीब 18 साल से पढ़ा रहा था। उसे लेकर शिक्षा विभाग से शिकायत की गई थी। इसके बाद डीईओ ने उसे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा था, लेकिन तय समय सीमा में वह जानकारी नहीं दे सक। इसके बाद डीईओ ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पोरथा निवासी नरेश राठौर शिक्षक सक्ती विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला माधवपुर बोकरामुड़ा में (सहायक शिक्षक एलबी) के पद पर पदस्थ था। उसके खिलाफ जनपद पंचायत जैजैपुर में साल 2005 से फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी लगने की शिकायत संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। अधिकारियों ने नरेश राठौर को नियुक्ति के समय आवेदन पत्र के साथ जमा किए दस्तावेज मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed