फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh State Election Commissioner Ajay Singh and Raipur Collector voted with their families

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह और रायपुर कलेक्टर ने सपरिवार किया मतदान

Tue, 11 Feb 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान केन्द्रों में सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh State Election Commissioner Ajay Singh and Raipur Collector voted with their families
राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान जारी है। मतदान केन्द्रों में सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड  पार्षद निर्वाचन के लिए  प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का  प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
विज्ञापन




रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह आज सुबह अपने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी के मतदान केंद्र में मतदान किया।
विज्ञापन




दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कतार में लगकर वोटिंग की। इस दौरान उनके साथ जिले के कई अधिकारी कर्मचारियों ने भी नियमों का पालन करते हुए मतदान किया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए अपील की। दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जेआरडी स्कूल के मतदान केंद्र में की मतदान। उन्होंने निगम शहर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोरबा कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने धर्मपत्नी के साथ मतदान के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है। मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को गवाए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करें। सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed