{"_id":"5e0ee7768ebc3e879b77fa49","slug":"chhattisgarh-six-people-were-hospitalized-after-a-gas-leak-inside-bhilai-steel-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम समेत छह कर्मचारी चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम समेत छह कर्मचारी चपेट में आए
Fri, 03 Jan 2020 12:37 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
bhillai steel plant
- फोटो : SAIL
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात गैस रिसाव के बाद छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हालांकि, ये सभी खतरे से बाहर है और गैस रिसाव को नियंत्रण में कर लिया गया है। इन सभी को इलाज के लिए सेक्टर नौ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। पीड़ितों में शामिल डीजीएम राजेश कुमार भी सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Six people were hospitalized after a gas leak inside Bhilai Steel Plant’s blast furnace, last night. All of them are out of danger and the gas leak has been controlled.
— ANI (@ANI) January 3, 2020विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दो जनवरी की देर रात लगभग पौने दो बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में गैस रिसाव हुआ। जिससे यहां काम कर रहे छह कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ और सक्रियता के चलते यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि समय पर गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया गया होता तो ब्लास्ट फर्नेस में आग भी लग सकती थी।
खबरों के अनुसार, गुरुवार देर रात ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में इस्पात के उत्पादन के दौरान गैस का प्रेशर बन गया जिस वजह से पाइप लाइन में गैस रिवर्स हुई और फिर रिसाव हो गया। दरअसल, लाइन में रिसाव से बचने के लिए कई पाइंट पर यू सील लगी हुई है ये अपने आप खुल गए थे, जिस कारण कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
बता दें कि इससे पहले भी भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था. इससे पहले नौ अक्तूबर, 2018 को भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था। प्लांट के कोक ओवन की बैटरी क्रमांक 11 की गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।