{"_id":"5e4caaf48ebc3ef259129807","slug":"chhattisgarh-seven-naxalites-arrested-from-bijapur-accused-of-ied-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट में शामिल होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट में शामिल होने का आरोप
Wed, 19 Feb 2020 08:56 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर में सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने बीजापुर जिले से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से चार नक्सलियों पर पिछले साल नवंबर में आईईडी विस्फोट में शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ और जिला बल की एक टीम ने बसागुडा गांव के पास जंगल से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उइका शंभू (32), पूनेम बुधू (26), सेमला पोडिया (29) और पूनेम मोटू (22) ने पिछले साल 22 नवंबर को सारकेगुडा और तरेम गांवों के बीच आईईडी लगाकर विस्फोट किया था, जिससे एक जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में उइका सुकमा (32), ओयम सोमलू (24) और डोडी आयटू (38) शामिल हैं। ये तीनों सुकमा तरेम में एक ग्रामीण की हत्या में संलिप्त थे।
विज्ञापन