{"_id":"61abe40841071c6fe90cf5d0","slug":"chhattisgarh-sees-44-new-covid-19-cases-no-fatality","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : कोरोना के 44 नए मामले सामने आए, अब तक कुल 13593 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 44 नए मामले सामने आए, अब तक कुल 13593 मरीजों की मौत
Sun, 05 Dec 2021 03:26 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:26 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल पॉजिटिव मामले 10,06,942, नए मामले 44, मरने वालों की संख्या 13,593, ठीक हुए मरीजों की संख्या 9,93,023, सक्रिय मामले 326, शनिवार को हुए परीक्षण की संख्या 24,839, अब तक कुल 1,43,59,658 परीक्षण या जांच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 44 मामले नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,06,942 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या 13,593 है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,93,023 हो गई है। शनिवार को 10 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 29 अन्य लोगों ने दिन के दौरान अपने घर पर ही रहते हुए अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या 326 है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शनिवार को सामने आए कुल 44 मामलों में से रायपुर में सात नए मामले दर्ज किए गए, जबकि धमतरी में छह मामले और दुर्ग में चार मामले दर्ज किए गए। बाकी के 14 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। इस दौरान 24,839 नमूनों का परीक्षण किया गया, छत्तीसगढ़ में अब तक किए गए कोरोनावायरस परीक्षणों की संख्या 1,43,59,658 हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं: कुल पॉजिटिव मामले 10,06,942, नए मामले 44, मरने वालों की संख्या 13,593, ठीक हुए मरीजों की संख्या 9,93,023, सक्रिय मामले 326, शनिवार को हुए परीक्षण की संख्या 24,839, अब तक कुल 1,43,59,658 परीक्षण या जांच की जा चुकी हैं।