{"_id":"6022b0f88ebc3e4c891b1dc5","slug":"chhattisgarh-security-forces-tighten-the-naxalites-siege-three-in-the-forest-and-arrest-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर कसी नकेल, जंगल में घेराबंदी कर तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर कसी नकेल, जंगल में घेराबंदी कर तीन को दबोचा
Tue, 09 Feb 2021 09:34 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के दंतेवाड़ा जिले में आज मंगलवार को गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। इन तीनों नक्सलियों की तलाश सुरक्षा बलों को काफी दिन से थी। यह गिरफ्तारी दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माडेंदा और नीलावाया गांव के मध्य जंगल से सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को पकड़ा है। इनकी पहचान दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य भीमा माड़वी, मिलिशिया डिप्टी कमांडर गजरू बारसे और नक्सली जोगा माड़वी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम गठित कर उन्हें गश्त पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के दल ने माडेंदा और नीलावाया गांव के मध्य जंगल में घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, वाहनों में आगजनी करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।