फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Road Accident 5 dead 17 injured after tractor trolley hits truck

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 17 घायल, मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान

Wed, 16 Mar 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गरियाबंद
पीटीआई, गरियाबंद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Mar 2022 01:59 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि मजरकट्टा गांव के ग्रामीण एक पारिवारिक समारोह में दूसरे गांव गए थे और जब वे ट्रैक्टर में सवार होकर वापस लौट रहे थे तब जोबा गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Road Accident 5 dead 17 injured after tractor trolley hits truck
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले सड़क हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद से करीब आठ किलोमीटर दूर जोबा गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने मुआवजे का किया एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। साथ ही गरियाबंद दुर्घटना के मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मजरकट्टा गांव के ग्रामीण एक पारिवारिक समारोह में दूसरे गांव गए थे और जब वे ट्रैक्टर में सवार होकर वापस लौट रहे थे तब जोबा गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और इससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम गरियाबंद विश्वदीप यादव ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया, इसके बाद शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि 14 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। तीन अन्य घायलों का इलाज गरियाबंद के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed