{"_id":"65a66d3dfa53dc88490bbba7","slug":"chhattisgarh-relief-from-water-crisis-in-pahari-korwa-village-of-jashpur-district-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास, CM साय की पहल से मिली जलसंकट से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास, CM साय की पहल से मिली जलसंकट से मुक्ति
Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:19 PM IST
सार
कलेक्टर ने लोटापानी गांव मे बंद पड़े पानी टंकी को चालू कराया। पानी की समस्या सुलझने से लोटापानी की निवासियों को राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में साय सरकार मोदी की गारंटी के अनुरुप घोषणाओं को पूरा कर रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गांव और ग्राम पंचायत गड़ाकटा के निवासियों ने सीएम निवास पहुंचकर पानी की समस्या से आवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए वहां के कलेक्टर को समस्या सुलझाने के निर्देश दिया गया, जिसके बाद अब गांव के निवासियों को पानी की समस्या से छुटकारा मिल गया।
लोटापानी गांव और ग्राम पंचायत गड़ाकटा के आश्रित बस्ती में 80 कोरवा परिवार निवास करते हैं। इन कोरवाओं ने शनिवार 13 जनवरी को बगिया स्थित सीएम निवास पहुंचकर गांव में जल संकट की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती मे कुआ और तालाब की स्थिति सही नहीं है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
इससे स्थानीय ग्रामीणों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने गर्मी के दिनों मे समस्या गहराने की आशंका जतायी थी। इनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए, सीएम निवास बगिया ने कलेक्टर को तत्काल, लोटापानी गांव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद कलेक्टर ने लोटापानी गांव मे बंद पड़े पानी टंकी को चालू कराया। पानी की समस्या सुलझने से लोटापानी की निवासियों को राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अमडीहा के ग्रामीणों को भी पानी समस्या से मुक्ति मिल गई है, इस गांव मे पंप हाउस का मोटर में तकनीकी खराबी आ जाने से लंबे अरसे से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम निवास बगिया से करते हुए, मोटर को सुधरवाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मोटर की तकनीकी गड़बड़ी को सुधार कर पानी आपूर्ति सुचारु कर दिया गया है।