{"_id":"6605083e9f7c591d4d01b2d8","slug":"chhattisgarh-registration-offices-open-on-holidays-land-registration-can-be-done-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अब छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, करा सकते हैं जमीन की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अब छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, करा सकते हैं जमीन की रजिस्ट्री
Thu, 28 Mar 2024 11:33 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:33 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में छुट्टी के दिन भी सभी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के पंजीयन कार्यालयों में कंप्यूटरकृत एनजीडीआरएस (NGDRS) प्रणाली से पंजीयन काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय, रायपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में छुट्टी के दिन भी सभी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के पंजीयन कार्यालयों में कंप्यूटरकृत एनजीडीआरएस (NGDRS) प्रणाली से पंजीयन काम किया जा रहा है। इस वित्तीय साल में मार्च माह के आखरी सप्ताह में 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। अचल संपत्ति के खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना करना न पड़े, इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय छुट्टी के दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। अवकाश दिनों में पंजीयन काम होने से वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा होने के साथ ही विभाग को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
मार्च माह में 16 मार्च के बाद सभी शनिवार और रविवार को भी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य होने से पक्षकारों को सुविधा हुई है। मार्च माह में प्रतिवर्ष सर्वाधिक दस्तावेजों का पंजीयन होता है। आम दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से तीन गुना दस्तावेज पंजीयन के लिए प्रस्तुत होते है, इसे ध्यान में रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा दी गई है। सामान्य दिनों में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।
विज्ञापन