फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: rape with minor girl in marriage

शादी में नाबालिग से रेप, गर्भवती हुई तो खुला राज

Sun, 06 Dec 2015 03:36 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: rape with minor girl in marriage

छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले में एक 14 साल की किशोरी से बलात्कार का सनसनीखेज किस्सा सामने आया है। जहां शादी समारोह में गई किशोरी से बलात्कार किया गया। वह सात माह की गर्भवती हुई तो मासूम से बलात्कार का खौफनाक सच सामने आया।

विज्ञापन

 
नारायणपुर पुलिस ने बताया कि वाकया बीते 22 मई को उस समय का है, जब वह अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बहराखर गांव में गई थी।

जब हर कोई शादी के कार्यों में व्यस्त था तब रात दस बजे के करीब नाबालिग के एक रिश्तेदार विवेक कुजूर ने उसे गांव में घुमाने का बहाना कर अपने साथ ले लिया।
विज्ञापन

रिश्तेदार युवक ने दोस्त को सौंपी नाबालिग

Chhattisgarh: rape with minor girl in marriage

उसके बाद वह उसे एक खुले मैदान में अनजान जगह पर ले गया, जहां पहले से ही उसका दोस्त शैलेन्द्र टिर्की मौजूद था। इसके बाद विवेक ने नाबालिग को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। शैलेन्द्र ने उससे छेड़छाड़ शुरू की तो, लड़की ने इसका विरोध किया। इस पर उसने उससे मारपीट शुरू कर दी।

शैलेन्द्र ने नाबालिग से गाली गलौज करते हुए उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद बदहवास हालत में पहुंची नाबालिग को धमकी देते हुए शैलेन्द्र ने कहा कि अगर उसने अपना मुंह किसी के सामने खोला तो वह उसका कत्ल कर देगा।

धमकी से डरी सहमी मासूम ने अपना मुंह सिल लिया और किसी के सामने घटना का जिक्र नहीं किया। लेकिन कुछ दिन बाद वह गर्भवती हुई तो उसने परिजनों को पूरा किस्सा बताया। जिसके बाद परिजनों की ओर से शैलेन्द्र तिर्की और विवेक कुजूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कुजूर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed