फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Raman Singh denied the allegations of not going among the people said that should we leave the house now

छत्तीसगढ़: लोगों के बीच नहीं जाने के आरोपों का रमन सिंह ने किया खंडन, बोले- अब क्या घर छोड़ दें?

Sat, 28 May 2022 06:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 May 2022 06:36 PM IST
सार

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 8वां साल पूरा हो रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Raman Singh denied the allegations of not going among the people said that should we leave the house now
भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं पर जमीनी स्तर पर राजनीति से दूर रहने और लोगों के बीच न जाने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने इन आरोपों को गलत करार दिया। 

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के हर नेता लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। बूथ स्तर पर और मंडल स्तर पर लगातार काम हो रहा है। अब क्या घर छोड़ दें? धूप में घूम घूम कर काले हो गए। हर नेता ग्राउंड पर पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में और भी कई कार्यक्रम होने हैं, जहां हम सभी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


डॉ.रमन सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश की कार्यसमिति बैठक में कहा कि हाल ही में राजस्थान में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के फॉलोअप के तहत इस मीटिंग का आयोजन किया गया था। प्रदेश में माइक्रो लेवल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जाएगी। गांव-गांव के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने के काम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 8वां साल पूरा हो रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेगी। केंद्र सरकार की उलब्धियों का पर्चा बांटा जाएगा। मानसून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा किसानों सहित आमजन को मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए बूथों पर लेकर आएंगे। 1 से 15 जून तक सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण अभियान चलाया जएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed