फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police seized Rs 82 lakh gutkha being made in closed factory

Rajnandgaon: बंद फैक्ट्री में बन रहा था गुटखा, पहुंच गई पुलिस, 82 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त

Sun, 27 Nov 2022 07:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

पकड़े गए सामान में गुटका केमिकल, कटिंग सुपारी, बीड़ी पत्ती तंबाखू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग सहित 82 लाख 14 हजार का माल शामिल है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police seized Rs 82 lakh gutkha being made in closed factory
राजनांदगांव पुलिस ने करीब 82 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से गुटखा बनाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को फैक्ट्री में छापा मारकर 82 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त किया है। इसमें गुटखे सहित उसे बनाने का भी सामान शामिल है। इस मामले में फैक्ट्री सुपरवाइजर को नोटिस दिया गया है। मामला सोमानी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई में कोपेडीह मार्ग पुलिस के पास स्थित बंद फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इस पर सोमानी, कोतवाली और साइबर सेल की स्पेशल टीम गठित कर फैक्ट्री में छापा मारा गया। वहां पुलिस को बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का पता चला। 
विज्ञापन




इस पर पुलिस ने फैक्ट्री सुपरवाजर राजस्थान के नागौर निवासी भंवर लाल चौधरी को नोटिस दिया। हालांकि मौके पर वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो पता चला कि गुटखा, जर्दा युक्त तंबाखू सहित कई कंपनियों के नाम पर गुटखा बनाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने वहां मिला सारा सामान जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed