{"_id":"638205a5aff34426f93a292e","slug":"chhattisgarh-police-saved-woman-who-was-trying-to-commit-suicide-in-front-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, आग लगाने से पहले पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, आग लगाने से पहले पुलिस ने बचाई जान
Sat, 26 Nov 2022 05:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:58 PM IST
सार
भाई से संपत्ति विवाद के चलते महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। आरोप है कि पिता के दिए मकान में रहने के चलते उसका भाई अक्सर ही मारपीट करता है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस महिला के घर पहुंची है और जांच कर रही है। उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को पुलिस ने बचाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को महिला और उसके तीन बच्चों की पुलिस की सतर्कता से जान बच गई। महिला थाने पहुंची और खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। इससे पहले कि महिला आग लगा पाती, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसकी जान बचा ली। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने भाई से परेशान होकर ऐसा कदम उठा रही थी। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
संजय नगर के वार्ड-11 निवासी राजश्री प्रजापित अपने तीन बच्चों के साथ उसके पिता के दिए मकान में रहती है। इसके चलते संपत्ति विवाद में राजश्री से उसका भाई अक्सर मारपीट करता है। इससे परेशान होकर महिला शनिवार को बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंच गई। वहां उसने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड की नजर पड़ी तो वह दौड़कर पहुंचा और उसे बचाया।
विज्ञापन
महिला राजश्री प्रजापति ने बताया कि जिस मकान में वह अपने बच्चों के साथ रहती है, उस पर उसका भी हक है। इसके बाद भी उसका भाई लगातार परेशान करता रहता है। उसने करीब एक साल पहले इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी, लेकिन कोई निराकरण नहीं किया गया। इससे उसके भाई का हौसला बुलंद है और वह आए दिन ही विवाद करते हुए मारपीट करता है। इसी के चलते वह थाने पहुंचकर ऐसा कदम उठा रही थी।
विज्ञापन