फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police constable shot dead in jagdalpur, fear of naxal

Chhattisgarh: कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, नक्सल वारदात की आशंका

Thu, 10 Nov 2022 01:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

जगदलपुर ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है। इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है। वारदात थाने से करीब 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police constable shot dead in jagdalpur, fear of naxal
सांकेतिक फोटो - फोटो : demo pic

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार तड़के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था। कॉन्स्टेबल को गोली किसने मारी अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि इसमें नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मामला मारडूम थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टुंडेर निवासी नेवरु बेंजाम (32) बस्तर जिले के रेखा घाटी एसेफ कैंप में पदस्थ था। वह नौ नवंबर को अपने परिजनों के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारिकोडर गांव गया आया था। गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे बने कार्यक्रम स्थल पर गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे उसे किसी ने गोली मार दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद हत्यारे वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल का शव पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जवान मौके पर रवाना हो गए है। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। ऐसे में नक्सल वारदात की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदलपुर ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, वारदात को अंजाम आपसी रंजिश के चलते दिया गया है या फिर यह नक्सल वारदात है। इन दोनों एंगल से जांच की जा रही है। वारदात थाने से करीब 10 किमी और रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल पहले से ही नक्सलियों के निशाने पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed