फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested youth for minor murder after sexual abused

Chhattisgarh: नाबालिग का यौन शोषण के बाद घोंटा गला, फिर पैरावट में छिपा दिया शव, बोला- डबल क्रॉस कर रही थी

Sat, 03 Dec 2022 08:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Dec 2022 08:07 PM IST
सार

पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी और लड़की की मोबाइल से कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested youth for minor murder after sexual abused
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक युवक ने नाबालिग लड़की की यौन शोषण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पैरावट में छिपा दिया। पुलिस ने तीन दिन से लापता लड़की का शव बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि लड़की उसे डबल क्रॉस कर रही थी। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 16 साल की लड़की 30 नवंबर की सुबह शौच की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। काफी तलाश के बाद जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस को लड़की के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। यह भी सामने आया कि लड़की का करीब दो साल से बालोद रेंगाडबरी के महेंद्र मंडावी (24) से प्रेम प्रसंग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




काम-धंधे की तलाश में आया तो हुई थी लड़की से दोस्ती
संदेह के आधार पर पुलिस ने महेंद्र मंडावी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने लड़की की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलसि ने लड़की के शव को पैरावट से बरामद किया। आरोपी महेंद्र ने बताया कि वह करीब दो साल पहले काम-धंधे की तलाश में मोहला आया था। यहीं पर लड़की भी अपने रिश्तेदार के घर आई थी। गांव में दोनों की मुलाकात हुई और उनके बीच दोस्ती हो गई। 




शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
दोनों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए और फिर बातें शुरू हो गईं। इस बीच लड़की अपने गांव लौट गई, लेकिन आरोपी महेंद्र उससे मिलने के लिए आता-जाता रहा। पुलिस ने बताया कि करीब दो सालों से लड़की के साथ आरोपी महेंद्र दुष्कर्म करता रहा। हर बार उसे शांदी का झांसा देता और शारीरिक संबंध बनाता था। घटना वाले दिन 30 नवंबर को भी लड़की से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। 

मोबाइल में अन्य लड़कों की चैटिंग देख की हत्या
इस दौरान लड़की ने शौच का बहाना बनाया और घर से करीब एक किमी दूर खेत में उससे मिलने के लिए पहुंच गई। वहां फिर आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की का मोबाइल चेक कर रहा था। उसमें महेंद्र के अलावा भी अन्य लड़कों के साथ उसकी चैटिंग मिली। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने गुस्से में अपने गमछे से गला घोंटकर लड़की को मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed