फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested UP youth for misdeed minor girl in gpm

शेयर चैट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म: लड़की से मिलने युवक पहुंचा छत्तीसगढ़, फिर अगवा कर ले जा रहा था यूपी

Thu, 20 Apr 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Apr 2023 05:39 PM IST
सार

पुलिस को बताया कि उसकी शेयर चैट पर लड़की से जान पहचान हुई थी। वह दो दिन पहले ही नाबालिग से मिलने के लिए यहां पहुंचा था और गौरेला के एक होटल में रुका था। मेराज ने पुलिस को बताया कि नाबालिग को होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested UP youth for misdeed minor girl in gpm
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे अगवा कर ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की सोशल चैटिंग साइट के जरिए लड़की से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उससे मिलने के लिए पहुंच गया। लड़की के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इससे पहले की आरोपी उसे लेकर भाग पाता, पुलिस ने पकड़ लिया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक महिला ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल ही कार्रवाई और तलाश शुरू कर दी। इस बीच बुधवार रात पुलिस पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। उसके साथ एक नाबालिग भी थी। पुलिस ने गुमशुदा लकड़ी की फोटो से मिलान किया तो पहचान हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना परिचय गोरखपुर निवासी मेराज अंसारी के रूप में दिया। पुलिस को बताया कि उसकी शेयर चैट पर लड़की से जान पहचान हुई थी। वह दो दिन पहले ही नाबालिग से मिलने के लिए यहां पहुंचा था और गौरेला के एक होटल में रुका था। मेराज ने पुलिस को बताया कि नाबालिग को होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गोरखपुर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed