फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh police arrested two accused for cheating on the pretext of government job in mcb

Manendragarh: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार; जीपीएम सहित कई जिलों में फैला रखा था जाल

Sun, 28 May 2023 05:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 05:49 PM IST
सार

आरोपियों ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित प्रदेश के कई जिलों में अपना जाल फैला रखा था। अभी तक 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two accused for cheating on the pretext of government job in mcb
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले की पुलिस ने सरकारी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। आरोपियों ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित प्रदेश के कई जिलों में अपना जाल फैला रखा था। अभी तक 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे ने बताया कि, एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर डोंगरी पाली थाना बसना जिला महासमुंद निवासी प्रवीण प्रधान और झगड़ा खंड निवासी रामनिवास सेन ने उससे 2.35 लाख रुपये लिए हैं। काफी समय होने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में ठगी के कई मामले सामने आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed