{"_id":"641b26e01c0d82684f0167e4","slug":"chhattisgarh-police-arrested-three-with-stolen-bike-in-balodabazar-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: रात को घर में बाइक खड़ी कर सोए, सुबह गायब; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: रात को घर में बाइक खड़ी कर सोए, सुबह गायब; तीन गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 09:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:33 PM IST
सार
लोगों के घरों से ही आरोपी बाइक चोरी का ले जाते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन तक पहुंच गई। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोगों के घरों से ही आरोपी बाइक चोरी का ले जाते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन तक पहुंच गई। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बोरसी निवासी किरण यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में उसने अपनी बइक घर में खड़ी की थी। इसके बाद सोने चली गई। अगले दिन सुबह पता चला कि बाइक चोरी हो गई है। ऐसी ही शिकायत ग्राम भोथीडीह के रहने वाले समय लाल ध्रुव ने भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें सिंगारपुर निवासी होरी लाल उर्फ मोनू, रितीक दास मानिकपुरी उर्फ केवल दास और दुर्ग के खुर्सीपार हाल पता भाटापारा निवासी अमन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन