फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Police arrested person who looted 50 thousand from farmer in janjgir-champa

किसान से 50 हजार लूटने वाला अरेस्ट: अवैध वसूली में जेल गया, बाहर निकलने उधार लिए रुपये, उसे लौटाने बना लुटेरा

Sun, 09 Apr 2023 04:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 04:21 PM IST
सार

पूछताछ में उसने बताया कि जेल से बाहर आने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने उधार लिया। उधार में लिए पैसे लौटाने के लिए उसने लूट की। पुलिस ने आरोपी प्रकाश खूंटे को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटे गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested person who looted 50 thousand from farmer in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने किसान का रास्ता रोककर उससे 50 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली के मामले में पकड़ा जा चुका है। तब उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत के लिए उसने रुपये उधार लिए थे। उन रुपयों को लौटाने के लिए किसान से लूट की थी। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर फिर से जेल भेज दिया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की हरदीविशाल निवासी दाऊराम बनर्जी खेती किसानी करता है। वह अपने साथियों के साथ भैंसा खरीदने के लिए कोरबा जिले के पथरी की ओर जा रहा था। तभी हरदीविशाल और खिसोरा के बीच एक बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। खुद को अफसर बताते हुए धमकाया कि हेलमेट क्यों नहीं लगाए हो। इसके बाद पूछा कि जेब में क्या है और हाथ डालकर 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकला। 
विज्ञापन




इसके बाद दाऊराम ने मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दाऊराम बनर्जी के बताए हुलिया के अनुसार एक आरोपी देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम प्रकाश खूंटे है और वह पहले भी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे फिर से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed