फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh People stole gram Chana sacks from a truck after it met with an accident with another truck in Bilaspur Latest Update

Viral Video: बिलासपुर में हादसे के शिकार ट्रक से चने की बोरियां उठा ले गए लोग, चोरी का मामला दर्ज

Fri, 27 May 2022 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 May 2022 08:31 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि चना राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित हरिओम शक्ति इंडस्ट्रीज के मालिक राहुल माखीजा का है। टीआई बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि राहुल की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh People stole gram Chana sacks from a truck after it met with an accident with another truck in Bilaspur Latest Update
छत्तीसगढ़ की घटना। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को चना और सीमेंट से भरे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में चना लेकर जा रहे ट्रक के चालक को गंभीर चोट आई है। टना हिर्री थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस बीच सुबह होते ही लोगों के बीच ट्रक में भरे चने की बोरियों को ले जाने की होड़ मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने 982 बोरी चना ट्रक से उठा ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण ट्रक पर चढ़कर चने की बोरियां निकालते और लेकर जाते दिख रहे हैं। ट्रक से चना गायब होने पर फर्म के मालिक ने थाने में चोरी का केस भी दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार के सुहेला थाना क्षेत्र के हिरमी निवासी भीमसेन यादव ट्रक चालक हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह ट्रक (सीजी 04 एचडब्ल्यू 4127) में सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लेकर पेंड्रा रोड जाने के लिए निकले थे। रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर वह हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुण्डी के आगे मेनरोड पहुंचे थे, तभी नेशनल हाईवे में ट्रक का टायर फट गया। इसलिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। जब वह टायर बदल रहा था, तभी ट्रक (CG 07 एएक्स 9803) ने पीछे से सड़क किनारे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस ट्रक में चने की बोरियां लदी हुई थीं। घटना में चना लेकर जा रहा चालक राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। चालक भीमसेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने ठोकर मारने वाले चालक राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चना राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित हरिओम शक्ति इंडस्ट्रीज के मालिक राहुल माखीजा का है। टीआई बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि राहुल की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। बिलासपुर के अपर एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हिर्री थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक में चना लदा था। बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रहे लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने चने की बोरियां वहां से उठाई हैं। चोरी व दुर्घटना का मामला दर्ज जल्द चोरी का माल बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed