फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Results 2023

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कवर्धा और चिरमिरी में कांग्रेस ने मारी बाजी, बिलासपुर में खिला कमल

Fri, 13 Jan 2023 12:08 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 12:08 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। कवर्धा और चिरमिरी में जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है, तो वहीं भूपेश सरकार में हुए उपचुनाव में पहली बार बीजेपी ने बिलासपुर में जीत का स्वाद चखा है। रायगढ़ में कमल खिला है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Results 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। कवर्धा और चिरमिरी में जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है, तो वहीं भूपेश सरकार में हुए उपचुनाव में पहली बार बीजेपी ने बिलासपुर में जीत का स्वाद चखा है। रायगढ़ में कमल खिला है। बलौदाबाजार में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी है। ये उपचुनाव विधानसभा निर्वाचन 2023 का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

विज्ञापन




बिलासपुर: भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रद्धा ने खिलाया कमल, जीत के साथ गरमाई सियासत
बिलासपुर जिले में भाजपा के पक्ष में परिणाम आया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने वार्ड 16 विष्णु नगर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों के स्थानीय दिग्गज नेताओं की साख चुनाव में दांव पर लगी थी। लिहाजा, चुनाव परिणाम के साथ ही सियासी घमासान और आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। दरअसल, वार्ड 16 विष्णु नगर में पार्षद निधि जैन के निधन के बाद से वार्ड में पार्षद का पद रिक्त था।
विज्ञापन


दांव पर लगी थी दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की साख
उपचुनाव के घोषणा के साथ कांग्रेस ने अनीता कश्यप और भाजपा ने श्रद्धा जैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शैल यादव के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थीं। ऐसे में दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की साख यहां दांव पर लगी थी। कांग्रेस से जहां शहर विधायक शैलेश पांडेय और मेयर रामशरण यादव चुनाव का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल भाजपा की अगुवाई कर रहे थे। हालांकि, चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। भाजपा प्रत्याशी निधि जैन ने 232 मतों से जीत दर्ज की है। ऐसे में इस जीत के साथ ही अब सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा जहां इसे कांग्रेस सरकार की विफलता बता रही है। वहीं कांग्रेस-भाजपा का जनाधार घटने के साथ ही इसे सहानुभूति की जीत बता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बलौदाबाजार : धर्मेन्द्र वर्मा ने मारी बाजी

बलौदाबाजार जिले में नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की रिक्त हुए वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद के लिए मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी मायाराम को 20 वोट से शिकस्त दी। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल वोट 728 पड़े थे। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा इसमें धर्मेंद्र वर्मा को 367 एवं मयाराम को  347 मत मिले। इसके साथ ही 12 मत निरस्त एवं 2 मत नोटा को मिले। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से  उप-चुनाव संपन्न होने पर समस्त जिलावासियों,मतदाताओं,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों,पुलिस प्रशासन एवं चुनाव कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, एसडीपीओ सुभाष दास,तहसीलदार बलराम तंबोली,सीएमओ यमन देवांगन,मुख्य मास्टर ट्रेनर तिवारी सहित विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की वार्ड क्रमांक 5 का रिजल्ट-

  • धर्मेंद्र वर्मा- कांग्रेस- 367
  • मया राम- बीजेपी- 347
  • नोटा-2
  • निरस्त -12
  • कुल वोट - 728 

कवर्धा: वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीतीं
कवर्धा जिले के वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से बाजी मारी है। वहीं भाजपा की शैला ठाकुर को 369 और निर्दलीय प्रत्याशी ममता पाली को मिले 3 वोट मिले हैं। 

चिरमिरी: वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी की जीत
भरतपुर-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के चिरमिरी वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। मनेंद्रगढ़ के वार्ड नम्बर 3 में कांग्रेस के सपन महतो को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित चंदेल को पछाड़ दिया है।



राजनांदगांव के डोंगरगढ़ के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की जीत, बीजेपी को 39 वोटों से हराया
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वार्ड नंबर 6 के लिए हुए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे ने भाजपा के रतन कोसे को 39 वोटों से मात दी है। उपचनाव में कुल 295 वोट पड़े थे, जिसमें 164 वोट कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े तो वही 125 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। वहीं 3 वोट नोटा ओर 3 वोट खारिज हुए। बता दें की यह सीट कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रमेश लिल्हारे के निधन के बाद खाली हुई थी, जहां कांग्रेस ने रमेश लिल्हारे के भतीजे कृष्णा को प्रत्याशी घोषित किया था। वही जीत के बाद कृष्णा लिल्हारे ने कहा कि जो 15 साल तक पार्षद रहने पर उनके चाचा रमेश लिल्हारे ने काम किया उसकी जीत हुई है। अब वो जीत कर अपने चाचा के अधूरे रह गए वार्ड के विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

6 पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की इस उपचुनाव में जीत के साथ कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए आगाज किया है। प्रदेश में उपचुनाव नगरीय निकाय क्षेत्रों में जारी है इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भी वार्ड नंबर 6 के पार्षद के निधन के बाद मतदान हुए, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड नंबर 6 के पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। वही जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है कांग्रेस से विधायक भुनेश्वर बघेल ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।



रायगढ़: नगर निगम वार्ड उपचुनाव में भाजपा की जीत
रायगढ़ के नगर निगम वार्ड 27 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर 264 वोटों से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी को पराजित किया है। निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 599 और बीजेपी प्रत्याशी को 865 वोट मिले हैं। चुनावी नतीजों के बाद मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की ढोल नगाड़े बजाए और जीत का जश्न भी मनाया।

मिली जीत विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल रिजल्ट
भाजपा का कहना था कि निकाय चुनाव में मिली जीत विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर ये साबित कर दिया है कि कांग्रेस के 4 सालों के कार्यकाल से जनता खुश नहीं है। चुनाव का यह ट्रेंड आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा। भाजपा का कहना है कि चुनावी नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं का आभार जताया और विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम करने की बात कही।  दूसरी तरफ चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना था कि वार्ड उपचुनाव में हार की समीक्षा की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान भितरघात की शिकायतें मिली थी। पार्टी उस पर भी मंथन कर दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।



सक्ती : बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया जीते
सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया 48 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 186 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 138 मत मिले। 

फैक्ट फाइल
प्रदेश में नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed