{"_id":"5fa8143c8ab2b8551d7c94c6","slug":"chhattisgarh-one-naxalite-killed-two-security-personnel-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : पुलिस से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : पुलिस से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल
Sun, 08 Nov 2020 09:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना से लगी सीमा पर पमेड थाना अंतर्गत भट्टीगुड़ा गांव के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान शनिवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल के मकराजगट्टा पहाड़ी पर जंगल से गुजरने के दौरान मुठभेड़ हुई। घटनास्थल पर एक नक्सली मारा गया और भारी मात्रा में विस्फोटक आदि मिले। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप घोष और जिला पुलिस के कांस्टेबल चंदू कादती को नक्सलियों द्वारा लगाए जाल में फंसने से उनके पैर में चोटें आईं हैं। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन