छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी नकस्ली ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला रिजर्व गार्ड से हुए मुठभेड़ के बाद एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। सुकमा के एसपी शलभ सिन्हा द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड की टीम के साथ नक्सलीयों की मुठभेड़ हुई थी।
Sukma SP, Shalabh Sinha: In an exchange of fire with our District Reserve Guard (DRG) team near the forest of Birabhatti, we have recovered a naxal's body identified as Madkam Hidma. He carried a reward of Rs 1 lakh. Two country made weapons recovered from the site. #Chhattisgarh pic.twitter.com/3tlQ5WuUa0
विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 23, 2019
उप-महानिरीक्षक (नक्सल-विरोधी ऑपरेशन) सुंदरराज पी ने बताया कि राजधानी रायपुर से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित बिराभट्टी गांव के पास एक जंगल में जिला रिजर्व गार्ड की टीम एक काउंटर इंसर्जेंसी अभ्यास पर निकली, तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद दोनों दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी शुरु हो गई।
गोलीबारी के चलते नक्सली घने जंगलों में भाग गए। उन्होंने कहा कि गोलीबारी बंद होने के बाद, घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया। साथ ही मौके से दो देसी बंदूकें भी बरामद की गई हैं।
मारे गए नक्सली की पहचान इलाके में माओवादियों की ग्रामीण पार्टी समिति के सचिव मडकम हिंडमा के रुप में की गई है। जिसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।