{"_id":"643cf54ef6bed13a460381d4","slug":"chhattisgarh-old-man-dead-body-found-in-his-house-in-janjgir-champa-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: घर में मिला वृद्ध का शव, सिर पर थे चोट के निशान; हत्या या हादसा में उलझी मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: घर में मिला वृद्ध का शव, सिर पर थे चोट के निशान; हत्या या हादसा में उलझी मौत की गुत्थी
Mon, 17 Apr 2023 12:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:59 PM IST
सार
बेदराम के भतीजे परमेश्वर यादव ने बताया कि, कल शाम करीब 6 बजे उसके बड़े पिता जी घर आए थे। उन्होंने पैर में लगी चोट दिखाई और सुबह जिला अस्पताल चलने की बात कही थी। सुबह जब पहुंचा तो उनका शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक वृद्ध का शव उनके ही घर में पड़ा मिला है। सिर पर चोट के निशान थे। ऐसे में हत्या या हादसा को लेकर गुत्थी उलझ गई है। पूर्व सरपंच घर में अकेले ही रहते थे। उसका बेटे और उनका परिवार जम्मू-कश्मीर में रहता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुनुंद निवासी बेदराम यादव (60) घर में अकेला ही रहता था। उसका पूरा परिवार नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है। पड़ोस में ही बेदराम के छोटे भाई का घर है। सोमवार सुबह भतीजा परमेश्वर यादव पहुंचा तो अंदर शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी लाखेश केवट ने बताया की सूचना मिली थी कि मुनुन्द गांव में वृ्द्ध का शव उसके घर के ही बरामदे में पड़ा है। जांच में सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। यह हत्या है या हादसा अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बेदराम के भतीजे परमेश्वर यादव ने बताया कि, कल शाम करीब 6 बजे उसके बड़े पिता जी घर आए थे। उन्होंने पैर में लगी चोट दिखाई और सुबह जिला अस्पताल चलने की बात कही थी। सुबह जब पहुंचा तो उनका शव पड़ा दिखाई दिया। उनकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। यह कैसे हुआ पता नहीं चला है। बगल में घर है किसी। प्रकार की चीखने और चिल्लाने की आवाज भी नहीं आई है। परमेश्वर यादव ने बताया कि उसके बड़े पिता जी बेदराम यादव शराब और गांजा पीने के आदी थे।
विज्ञापन