फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Youth Congress will surround tehsil office from tomorrow

छत्तीसगढ़: यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा; इन मुद्दों को लेकर 3 से 9 दिसंबर तक तहसील ऑफिस का करेगी घेराव

Mon, 02 Dec 2024 01:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

Chhattisgarh News: Youth Congress; छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस कल यानी मंगलवार से सरकारी सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Youth Congress will surround tehsil office from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: Youth Congress; छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस कल यानी मंगलवार से सरकारी सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। युवा कांग्रेस 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक तहसील ऑफिस का घेराव करेगी। वहीं 11 से 17 दिसंबर तक जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में इस संबंध में अहम निर्णय लिए गये। बैठक में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने ऑनलाइन संदेश में आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, आज वह भूल चुकी है। 3100 में धान खरीदी का वादा भाजपा ने किया था पर आज किसानों को एक साथ पूरी राशि नहीं मिल रही है। लगातार बारदाना की कमी और धान खरीदी में अर्थव्यवस्था से प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में मर्डर,बलात्कार और चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं आम बात हो गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को बड़े एवं छोटे उद्योगों में रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आने वाले 3 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक पहले छत्तीसगढ़ के प्रत्येक तहसील का घेराव करेगी। उसके बाद सभी जिलों में कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। इस घेराव के बाद 17 दिसंबर के बाद एक प्रदेशव्यापी आंदोलन भी होगा। आंदोलन को लेकर यूथ कांग्रेस ने आक्रामक रणनीति तैयार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इन तीन अहम मुद्दों पर तहसील और कलेक्टर ऑफिस का होगा घेराव 
1. धान समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी,धान खरीदी केंद्र में बारदाना की अव्यवस्था 
2. बेलगाम नशा और लगातार बढ़ते अपराध 
3. छत्तीसगढ़ में बड़े छोटे उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार को लेकर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed