फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: We are proud of Sunita Williams said CG CM vishnudeo Sai on sunita williams return to earth

'साहस-संकल्प-स्वाभिमान से लिख दिया नया इतिहास': सीएम साय बोले- हमें गर्व हैं भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स पर

Wed, 19 Mar 2025 04:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 04:39 PM IST
सार

vishnudeo Sai on Sunita Williams: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हर्ष जताते हुए बधाई और शुभकामनायें दी हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: We are proud of Sunita Williams said CG CM vishnudeo Sai on sunita williams return to earth
सीएम साय, भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

vishnudeo Sai on Sunita Williams: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हर्ष जताते हुए बधाई और शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने  कहा कि  यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।

विज्ञापन




सीएम ने कहा कि हम सभी को सुनीता विलियम्स पर गर्व है। उनकी असाधारण उपलब्धि से भारत का नाम एक बार फिर अंतरिक्ष जगत में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। उनकी यह यात्रा विज्ञान और अनुसंधान में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि  'नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव इतिहास रच दिया। कठिनाइयों के बावजूद डटे रहना ही सफलता की असली पहचान है। सुनीता विलियम्स ने इस मिशन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जोड़ी है। उनकी यह यात्रा न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता नारी शक्ति के अदम्य साहस और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि भारत की बेटियों और युवाओं को उनके सपनों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगी। यह मिशन अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में एक नए युग का संकेत देता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

नभ के पार रही नारी, धैर्य को बना अपना हथियार
साहस-संकल्प-स्वाभिमान से, लिख दिया नव इतिहास

धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स जी को अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई।

उनका यह ऐतिहासिक… pic.twitter.com/LrsJ9h3qaW

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 19, 2025 " />

नभ के पार रही नारी, धैर्य को बना अपना हथियार
साहस-संकल्प-स्वाभिमान से, लिख दिया नव इतिहास

धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल भारतीय मूल की साहसी नारी सुनीता विलियम्स जी को अंतरिक्ष में 9 महीने के कठिन सफर के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई।



उनका यह ऐतिहासिक… pic.twitter.com/LrsJ9h3qaW

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 19, 2025 " />

अंतरिक्ष अन्वेषण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक समुदाय और इसरो के योगदान की भी सराहना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed