फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Politics on Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case, Bjp congress Blames

पत्रकार हत्याकांड पर छत्तीसगढ़ में राजनीति: बीजेपी और कांग्रेस में पोस्टरवार, एक दूसरे पर साध रहे निशाना

Sun, 05 Jan 2025 02:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

Politics on Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या मामले में प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Politics on Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case, Bjp congress Blames
बीजेपी और कांग्रेस में पोस्टरवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Politics on Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या मामले में प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। इस हत्याकांड को लेकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जगह जमकर राजनीति हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता है, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने हाल ही में उसे पार्टी में प्रवेश कराया है। वो हाल ही में सीएम दफ्तर भी पहुंचा था। बीजेपी एक हफ्ते का सीएम हाउस के आगंतुकों की लिस्ट जारी करें।  

विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस मामले में सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधी ने इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक, मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नौकरी पर विचार किया जाए। 
विज्ञापन


विनम्र श्रद्धांजलि।'

सुरेश चंद्राकर दीपक बैज के करीबी: बीजेपी
बीजेपी ने आरोप लगाया कि सुरेश चंद्राकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी हैं। आरोपी मुकेश चंद्राकर के साथ बैज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि "दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव पद से सम्मानित किया था। कांग्रेस की तथाकथित 'मोहब्बत की दुकान' से तरह-तरह के आपराधिक सामान बिक रहे हैं - आखिर सभी सेल्समैन अपराधी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन




'छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत'
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार जो इस मामले में प्रमुख आरोपी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चला रही है। उसकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। अब तक आरोपी कांग्रेस नेता के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कही कि मामले में अब तक तीन आरोपियों रितेश चंद्रकार, दिनेश चंद्रकार और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच को तेज करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (आईपीएस) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया जा रहा है। चार हफ्ते में चालान पेश कर स्पीड ट्रायल करवाया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज कर दिया है और तीन बैंक खातों को होल्ड किया गया है। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन को पर भी बुलडोजर से कार्रवाई हो रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, चाहे वो जहां भी छिपा हो। पूरे केस में तीन से चार सप्ताह में कार्यवाही कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जायेगा। जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और आरोपी को सजा मिले ये सुनिश्चित किया जायेगा। '

गिनाई कांग्रेस नेताओं के अपराध की लिस्ट
उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अपराध की लिस्ट गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कई गंभीर घटनाओं का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं के सीधे तौर पर अपराधों में लिप्त होने के मामले सामने आए हैं। बलौदाबाजार में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में हैं और हाईकोर्ट तक ने उन्हें जमानत देने से मना कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 में सारंगढ़-विलाईगढ़ में कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा एक सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाए जाने का हवाला दिया। जांगड़े ने पुराने हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को फिर से ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया, जो न केवल कानून का उल्लंघन था बल्कि कांग्रेस की सोच को भी दर्शाता था।

उपमुख्यमंत्री ने सुरजपुर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू और एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की संलिप्तता पर चर्चा की। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डौंडी थाने में दर्ज एफआईआर का भी उल्लेख किया, जिसमें एक हेड मास्टर की आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आया है। उन्होंने इसे कांग्रेस नेताओं की सत्ता का दुरुपयोग बताया। कांग्रेस पार्टी में अपराध और अराजकता का बोलबाला है। पार्टी के नेता न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि वे ऐसे कार्यों को बढ़ावा भी दे रहे हैं।

इधर, कांग्रेस ने भी उठाये सवाल
दूसरी ओर कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या का आरोपी सुरेश चंद्रकार भाजपा प्रवेश कर चुका है। बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भी उसकी फोटो है। बीजापुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकट बस्तर जिले के तीन जिले का भाजपा प्रभारी भी है। उन्होंने माला पहनाकर सुरेश चंद्रकार का भाजपा प्रवेश कराया था। वह 10 दिन पूर्व सीएम हाउस भी गया था। सीएम हाउस का सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया जाये। सीएम हाउस के आगंतुको की 15 दिनों की सूची सार्वजनिक किया जाये। अपराधी, अपराधी होता है, अपराध जिसने किया है उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। चाहे वह कांग्रेसी हो, या भाजपाई हो, या अन्य दल का सदस्य जिसने अपराध किया है, वह अपराधी होता है।

उन्होंने हा कि हम भाजपा के समान नहीं है कि अडानी पर आरोप लगा तो पूरी केंद्र सरकार, पूरी भाजपा उसके बचाव में जुट जाये। कांग्रेस की निगाह में अपराधी अपराधी होता है, कानून अपना काम करे। मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के जिस भ्रष्टाचार को उजागर किया उस पर चर्चा क्यों नहीं हो रहा है? 120 करोड़ की सड़क के ठेके में 90 प्रतिशत अग्रिम भुगतान बिना मंत्री, बिना सत्ता में बैठे हुए लोगों के संरक्षण के संभव है क्या?  किसको ठेकेदार का संरक्षण था, उन सत्तारूढ़ दल के लोगों पर कार्यवाही कब होगी?

प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं: दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गयी। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है।  पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है।

'48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है, रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में भय का माहौल, प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है। राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो, अपराधी इतने बेखौफ हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार। पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही।





'सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था नहीं'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed