{"_id":"61d80991c18f32266e3bef82","slug":"chhattisgarh-news-maoists-killed-naxal-couple-palling-to-get-married-brutally-killed-in-jan-adalat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: शादी करने जा रहे दो नक्सलियों को माओवादियों ने ही उतारा मौत के घाट, जन अदालत लगाकर बेरहमी से मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: शादी करने जा रहे दो नक्सलियों को माओवादियों ने ही उतारा मौत के घाट, जन अदालत लगाकर बेरहमी से मारा
Fri, 07 Jan 2022 03:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 03:06 PM IST
सार
प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया की सदस्य मांगी हाल ही में शादी करने वाले थे। इस कारण वे माओवादी कैंप से भी भाग निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो अलग-अलग हमलों में अपने ही तीन साथियों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई इन हत्याओं में एक नक्सली प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है, जो शादी करने वाले थे और इसी के चलते वे नक्सली कैंप से भागे थे। वहीं एक अन्य वारदात में नक्सलियों ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि गंगालूर इलाके में हुई इन हत्याओं की जानकारी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया की सदस्य मांगी हाल ही में शादी करने वाले थे। इस कारण वे माओवादी कैंप से भी भाग निकले थे। नक्सलियों ने दोनों की खोजबीन की और पकड़कर एक जन अदालत लगाकर दोनों को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने बताया कि कमलू पुनेम 11 नक्सल वारदातों में वांछित था, वहीं मांगी भी तीन मामलों में नामजद थी। वहीं तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन