फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Fraud on Mahadev app, youth commits suicide

महादेव एप का रिएक्शन: पहले दस लाख लगाओ, फिर मिलेंगे 16 लाख, पैसे की जगह मिली धमकी, बिजनेसमैन ने की खुदकुशी

Mon, 13 May 2024 05:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 13 May 2024 05:36 PM IST
सार

Fraud on Mahadev app: छत्तीसगढ़ में महादेव एप के नाम पर लूट मची है। हर तरफ धोखाधड़ी का कारोबार चल रहा है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Fraud on Mahadev app, youth commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Fraud on Mahadev app: छत्तीसगढ़ में महादेव एप के नाम पर लूट मची है। हर तरफ धोखाधड़ी का कारोबार चल रहा है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। महादेव सट्टा एप संचालित करने के नाम पर आरोपी ने एक व्यापारी से 10 लाख रुपये लिया था। 
विज्ञापन

इसके बदले में युवक को उसे डेढ़ गुना पैसे वापस लौटाने का झांसा दिया गया। मामले में मोड़ तब आया जब युवक ने पैसे वापस मांगे तब उसे धमकी दी जाने लगी। इस तंग आकर व्यापारी संदीप बग्गा ने आत्महत्या कर ली। घटना सिविल लाइन थाने  क्षेत्र का है। मामले में मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन


 शंकर नगर सेक्टर 2 निवासी मृतक संदीप बग्गा ने उधार लेने वाले पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। संदीप ने नितेश मित्तल उर्फ नितेश गुप्ता ने महादेव सट्टा एप संचालित करने के लिए एक वर्ष पहले उससे 10 लाख रुपये लिया था। नितेश ने संदीप को 10 लाख रुपये के बदले में 13 से 16 लाख रुपये देने की बात कही थी। सुसाइड नोट में संदीप ने आगे लिखा है कि नितेश से पैसा वापस मांगने लगा तो वह उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर सेक्टर-2 निवासी संदीप बग्गा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया था, जहां संदीप की रविवार सुबह में मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी नितेश मित्तल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। कई जगहों पर छापेमार चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed