फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: CM Vishnudev Sai discussed with youth, said-  bright future of nation in your hands

Chhattisgarh news: सीएम विष्णुदेव साय ने युवाओं से की चर्चा, कहा- आपके हाथों में है राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य

Sat, 27 Jan 2024 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में युवाओं से चर्चा की। यहां ज्ञान गुड़ी केंद्र का लोकार्पण किए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कार्यक्रम का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: CM Vishnudev Sai discussed with youth, said-  bright future of nation in your hands
युवा ने सीएम साय को पोर्ट्रेट भेंट किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में युवाओं से चर्चा की। यहां ज्ञान गुड़ी केंद्र का लोकार्पण किए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा कार्यक्रम का निर्णय लिया। इसमें बस्तर संभाग के युवाओं से सीएम साय ने चर्चा की। सीएम की सरलता-सहजता और आत्मीयता से युवा बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने सीएम से बहुत से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सभी युवाओं से चर्चा कर उन्होंने कहा कि युवाओं से बात करने से अच्छा लगता है। युवाओं की ऊर्जा प्रभावित करती है। राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य आपके हाथों में है इसलिए आपको सशक्त करने आपसे मिलता-जुलता रहता हूं। युवाओं ने सीएम साय को उनका पोट्रेट भी भेंट किया।
विज्ञापन


इस दौरान बस्तर की कंचन यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि जिन्हें परीक्षा से डर लगता है वे यह डर कैसे दूर करें। उन्होंने उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति का यह दोष था कि वो विद्यार्थियों को डराती थी। इसमें विद्यार्थियों पर भारी दबाव रहता था। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा से विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान वे हमेशा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के लिए सुझाव देते हैं। शिक्षा तब कारगर होती है जब उसमें देशी संस्कार और परंपरा को शामिल किया जाता है। भारत की पुरानी शिक्षा पद्धति को छोड़कर अंग्रेजों ने मैकाले की पद्धति को लागू किया। यह पद्धति तब से बदस्तूर चल रही थी जबकि दुनिया कितनी आगे निकल चुकी है। अब डिजिटल दुनिया आ गई है। प्रोफेशनल कोर्सेस का महत्व बढ़ा है। यह सब देखते हुए प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति लागू की है।  
विज्ञापन


जगदलपुर की ऐश्वर्या नायर ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बस्तर में शिक्षा को लेकर आपकी क्या सोच है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में बेहतर शिक्षा पर हमारा हमेशा से फोकस रहा। हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। बस्तर में एजुकेशन पर इतना बड़ा काम पहले कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदलपुर की ऐश्वर्या नायर ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बस्तर में शिक्षा को लेकर आपकी क्या सोच है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में बेहतर शिक्षा पर हमारा हमेशा से फोकस रहा। हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। बस्तर में एजुकेशन पर इतना बड़ा काम पहले कभी नहीं हुआ था।

प्राथमिक शालाओं में शिक्षा पर आप क्या सोचते हैं। इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि बच्चों की पहली पाठशाला तो उनका परिवार होता है। इसलिए माता-पिता की अहम जिम्मेदारी है कि बच्चों की शिक्षा की नींव सबसे अच्छी हो। फिर आंगनबाड़ी केंद्र होता है और प्राथमिक शाला होती है। यह नींव है। यह मजबूत रहेगी तो आगे की पढ़ाई का ढांचा ठोस रहेगा।


मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में सीटे बढ़ाएंगे
अंकिता ठाकुर ने कहा कि बस्तर के बेटे-बेटियां चाहते हैं कि यहीं मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करें और यहीं सेवाएं दें। यदि मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ जाएंगी तो उन्हें उचित अवसर  मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने अंकिता को इस संबंध में आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed