{"_id":"617051f768e534751f0b5e30","slug":"chhattisgarh-news-43-naxalites-surrender-in-sukma-including-militia-commander-podiami-laxman-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सुकमा में 43 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एक मिलिशिया कमांडर पोडियामी लक्ष्मण भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सुकमा में 43 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एक मिलिशिया कमांडर पोडियामी लक्ष्मण भी शामिल
Wed, 20 Oct 2021 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:59 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, इन सभी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान पूना नर्कोम (नई सुबह नई शुरुआत) के तहत आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को नौ महिला कैडर सहित कुल 43 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक मिलिशिया कमांडर पोडियामी लक्ष्मण भी शामिल था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। शेष उग्रवादी मिलिशिया और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस), क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (केएएमएस), चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के सदस्य के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इन सभी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान पूना नर्कोम (नई सुबह नई शुरुआत) के तहत आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 18 लोग थाना कुकानार, 19 लोग थाना गादीरास, चार लोग थाना तोंगपाल, एक थानाफुलबगड़ी एवं एक थाना चिंतागुफा क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन