CG News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा नया विधानसभा भवन, नई टेक्नोलॉजी से रहेगा लैस, रमन ने की समीक्षा,देखें पहला लुक
Chhattisgarh new assembly building: छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन पूरे देश में अपनी तरह का एक शानदार विधानसभा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh new assembly building: छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन पूरे देश में अपनी तरह का एक शानदार विधानसभा होगी। यह सौर ऊर्जा से रोशन होगी और नई हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस रहेगी। पूरे कैंपस में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए गहन पौधरोपण होगा। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से परिपूर्ण रहेगा, जो आने वाले 100 वर्षों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नवा रायपुर में बन रहे नये विधानसभा भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने मुख्य सचिव मिताभ जैन की अध्यक्षता में प्रति माह बैठक किए जाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, संसदीय कार्य मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा समेत लोक निर्माण विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.