{"_id":"5dda38b68ebc3e548b2b0730","slug":"chhattisgarh-naxalites-set-fire-to-vehicles-engaged-in-road-construction-madonar-village-narayanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने लगाई आग, मजदूरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने लगाई आग, मजदूरों में दहशत
Sun, 24 Nov 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों ने वाहनों में आग लगाई
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मढोनार गांव के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने मढोनार मार्ग के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगे चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी।
विज्ञापन
Chhattisgarh: 4 tractors, 1 JCB machine and a motorcycle was set abalze by naxals near Madonar village in Narayanpur district. The machines were being used for the construction of road under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana. pic.twitter.com/jJW2DOko3R
— ANI (@ANI) November 24, 2019विज्ञापन
वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकी भी दी। इस घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर दहशत में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर मढोनार गांव तक करीब आठ किलोमीटर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में हो कार्य के लिए मजदूर संसाधन सहित लगे हुए थे, लेकिन सड़क निर्माण कार्य नक्सलियों को रास नहीं आई। जिसके बाद नक्सलियों ने निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचकर वाहनों में आग लगा दिया। इसमें चार ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गए। वाहनों को आग लगाने के बाद मजदूरों को निर्माण कार्य दोबारा शुरू ना करने की चेतावनी देते हुए नक्सली वहां से चले गए।