{"_id":"6235be330dce2a598f3871e5","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-religious-preacher-suspected-of-being-a-police-informer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने धर्म प्रचारक की हत्या की, पुलिस का मुखबिर होने का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने धर्म प्रचारक की हत्या की, पुलिस का मुखबिर होने का था शक
Sat, 19 Mar 2022 04:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:57 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 17 मार्च को हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह यालम के घर पहुंचा। वे यालम को घर से बाहर निकालकर लाए और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पास्टर यानी धर्म प्रचारक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या पुलिस का मुखबिर होने के शक के आधार पर की गई। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंगमपल्लीगुआ गांव में 17 मार्च को नक्सलियों ने यालम शंकर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 17 मार्च को हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह यालम के घर पहुंचा। वे यालम को घर से बाहर निकालकर लाए और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसकी जान चली गई। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शुक्रवार को यालम का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि नक्सलियों ने यालम की हत्या क्यों की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने यालम को पुलिस मुखबिर बताते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि यालम क्षेत्र में पास्टर था और वह पुलिस का मुखबिर नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।