फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Naxalites agitated by community policing pasted pamphlets in Samnapur village

Chhattisgarh: सामुदायिक पुलिसिंग से बौखला उठे नक्सली, समनापुर गांव में पर्चा चस्पा किया, लिखीं ये बातें

Tue, 14 Feb 2023 01:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Feb 2023 01:06 AM IST
सार

कमेटी ने क्षेत्र के युवाओं को सामुदायिक पुलिसिंग से दूर रहने कहा है। इस पर्चे में नक्सलियों ने क्षेत्र के लोगों को पुलिस से मुखबिरी नहीं करने को कहा है। पर्चे में सीएम भूपेश बघेल, एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह का भी नाम है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxalites agitated by community policing pasted pamphlets in Samnapur village
चिस्पा किया गया लेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला पुलिस द्वारा शुरू किए गए सामुदायिक पुलिसिंग से नक्सली बौखला उठे है। क्योंकि इस अभियान से पुलिस व ग्रामीणों के बीच दोस्ती का रिश्ता बन चुका है। यही कारण है कि नक्सलियों को डर है कि उनके संगठन को नुकसान होगा। इस संबंध में कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र झलमला जंगल के ग्राम समनापुर में नक्सलियों ने पर्चा चस्पा किया है। यह पर्चा भोरमदेव एरिया कमेटी ने चस्पा किया है। 

विज्ञापन


कमेटी ने क्षेत्र के युवाओं को सामुदायिक पुलिसिंग से दूर रहने कहा है। इस पर्चे में नक्सलियों ने क्षेत्र के लोगों को पुलिस से मुखबिरी नहीं करने को कहा है। पर्चे में सीएम भूपेश बघेल, एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह का नाम भी है। हाल में ही पुलिस विभाग ने वनांचल क्षेत्र के लोगों को खेल से जोड़ने के लिए खेल समिति का गठन किया है। ज्यादातर खेल समिति नक्सल प्रभावित एरिया में खेल गतिविधि संचालित कर रही है। पर्चे में खेल समिति के संबंध में भी बातें लिखी है। पर्चा में लिखा है कि खेल समिति के माध्यम से युवाओं से मुखबिरी कराई जा रही है। इधर पर्चा मिलने के बाद कबीरधाम जिले में एक बार फिर से नक्सलियों की आमद हो गई है। वर्तमान में मिले पर्चा के बाद पुलिस ने एमपी-सीजी बॉर्डर क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट किया है। साथ ही गश्त अभियान तेज किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लंबे समय बाद भोरमदेव एरिया कमेटी की एक्टिविटी दिखी
यह पर्चा नक्सल संगठन भोरमदेव एरिया कमेटी ने चस्पा किया है। बीते कुछ वर्ष से इस संगठन का क्षेत्र में गतिविधि नहीं थी। अचानक से भोरमदेव एरिया कमेटी की एक्टिविटी सामने आया है। इस कमेटी में लाखों रुपए के ईनामी नक्सली भी काम कर रहे है। हालांकि जिले में जब शुरूआती दिनों में नक्सल संगठन तैयार हो रहा था, तभी इस भोरमदेव एरिया कमेटी का गठन किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसके अलावा खटिया मोर्चा दलम, बोड़ला एरिया समेत अन्य नाम के भी नक्सलियों ने कमेटी बना रखा है। 

सामुदायिक पुलिसिंग से पुलिस की पकड़ मजबूत
कबीरधाम पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग से पूरे प्रदेश में बेहतर काम किया है। इसके माध्यम से जिले के युवाओं के साथ-साथ वनांचल व नक्सल प्रभावित गांव के युवा विकास से जुड़े है। सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत फोर्स एकेडमी, खेल समिति, क्रिकेट प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, ओपन स्कूल के लिए परीक्षा फार्म, बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग समेत अन्य प्रकार की सामुदायिक गतिविधि कबीरधाम पुलिस ने शुरू किया है। सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत फोर्स एकेडमी से निशुल्क प्रशिक्षण बीते पांच  साल में करीब 500 से अधिक युवाओं की पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, आर्मी समेत अन्य जगहों में सरकारी नौकरी लगी है।इस सामुदायिक पुलिसिंग से नक्सली बौखला गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed