फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma compared the roads to Hema Malini cheeks

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मंत्री के बिगड़े बोल, हेमा मालिनी के गालों से कर डाली सड़कों की तुलना

Sat, 21 May 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 May 2022 02:56 AM IST
सार

 मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि 15 साल पहले यहां कोई सड़क नहीं थी। हमने हेमा मालिनी के गालों की तरह कई किलोमीटर की सड़कों का निर्माण निर्वाचन क्षेत्र में किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma compared the roads to Hema Malini cheeks
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा हमेशा अपने अलग बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब मंत्री लखमा फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इस बार उन्होंने नारायणपुर जिले में बनी सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर डाली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी थे मौजूद
आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि 15 साल पहले यहां कोई सड़क नहीं थी। हमने कई किलोमीटर की सड़कों का निर्माण निर्वाचन क्षेत्र में किया है। ये सड़कें बिल्कुल हेमा मालिनी के गालों की तरह हैं। इस दौरान, जब कवासी लखमा अपनी बात लोगों से कह रहे थे तो राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे बैठे मुस्कुराते हुए दिखे।

विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 मई को अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत बस्तर के भानपुरी में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों के लिए कई सुविधाओं की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हो चुका है वायरल
इससे पहले लखमा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लखमा स्टेज पर डांस कर रहे कलाकारों को देख खुद को रोक नहीं पाए और उसके बाद अपने अंदाज में डांस करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed