फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Minister Anila Bhediya offered her house to Rahul Gandhi in Balod

Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ की मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा- मेरा घर, राहुल का घर, बैनर लेकर दरवाजे पर खड़ी हुईं

Thu, 30 Mar 2023 04:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि राहुल जी का वर्चस्व राष्ट्रव्याप्त है। उनसे नफरत करने वाली विचारधारा के लोगों से बड़ा हिस्सा, उनके चाहने वालों का है। ऐसे में यह अभियान और बड़ा स्वरूप लेता जाएगा। आने वाले चुनावों में देश के प्रधानमंत्री को इसका हिसाब देना होगा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Minister Anila Bhediya offered her house to Rahul Gandhi in Balod
अपने घर के बाहर पोस्टर लेकर खड़ीं मंत्री अनिला भेड़िया। - फोटो : संवाद

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उनको बंगला खाली करने के मिले नोटिस को लेकर कैंपेन शुरू हो गई है। इसमें छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी राहुल गांधी का समर्थन किया है। वह डौंडी लोहारा स्थित अपने निज निवास के बाहर बैनर लेकर खड़ी हो गईं। इसमें लिखा है, मेरा घर, राहुल का घर। राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए यह अनोखा कदम उठाया है। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि, राहुल गांधी का मनोबल गिरने नहीं देंगे।  

विज्ञापन


आए और हमारे घर में रहे राहुल जी
डौंडी लोहार से कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि, राहुल गांधी ने नोटिस मिलने के बाद डिप्टी सेक्रेटरी को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि, इस सरकारी आवास से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं, जिसे अब मैं खाली कर दूंगा। मंत्री भेड़िया ने कहा कि, राहुल गांधी दिल्ली में 11 तुगलक लेन के घर में रहते थे। उसे मोदी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ने खाली करने का आदेश दिया है। इसे लेकर आज हम सब ने यह मन बनाया कि हमारा घर, राहुल गांधी जी का भी घर है। वो आए और हमारे घर में रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गिरने नहीं देंगे उनका मनोबल
मंत्री अनिला भेड़िया ने तस्वीरों को लेकर कहा कि राहुल गांधी जन जन की बात उठा रहे हैं ऐसे में हम राहुल जी को कहीं से कमजोर नहीं होने देंगे। उनके मनोबल को हम कहीं से गिरने नहीं देंगे। यह घर हम राहुल गांधी को समर्पित कर रहे हैं और हमारे नेता के लिए सर्वस्व न्यौछावर है। वो देश के लिए लड़ रहे हैं। हमारा सौभाग्य होगा अगर वो हमारे घर में आकर रहेंगे। मंत्री अनिला भेड़िया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।


बढ़ेगा अभियान
मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि राहुल जी का वर्चस्व राष्ट्रव्याप्त है। उनसे नफरत करने वाली विचारधारा के लोगों से बड़ा हिस्सा, उनके चाहने वालों का है। ऐसे में यह अभियान और बड़ा स्वरूप लेता जाएगा। आने वाले चुनावों में देश के प्रधानमंत्री को इसका हिसाब देना होगा। राहुल जी ने संसद में मोदी जी को गले लगाया था। यह निस्वार्थ प्रेम की परिभाषा है, लेकिन इसके बदले मोदी ने अपने स्वभाव के हिसाब से प्रेम के बदले नफरत का रास्ता अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed