फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh_medical examination_fail student

मेडिकल के 68 फीसदी फेल छात्र हो गए पास!

Fri, 25 Jul 2014 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh_medical examination_fail student

छत्तीसगढ़ में आयुष विश्वविद्यालय के एमबीबीएस फाइनल पार्ट मुख्य परीक्षा में फेल छात्र पुनर्मूल्यांकन के बाद 68 फीसदी छात्र पास हो गए। इसके साथ पहले की गई जांच संदेह के दायरे में आ गई है।

विज्ञापन


सीजीखबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर मेडिकल कॉलेज के 29 में 22 छात्र फेल से पास घोषित किए गए हैं। यानी यहां 76 फीसदी छात्र फेल से पास हो गए हैं। सिम्स कॉलेज बिलासपुर छत्तीसगढ़ के 17 में 8 जगदलपुर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ के 10 में 7 छात्र फेल से पास हुए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रायपुर, बिलासपुर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 56 स्टूडेंट ने मूल्यांकन पर असंतोष जताते हुए पुनर्मूल्यांकन के विवि में आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन के नतीजे आने के बाद छात्रों का शक सही साबित हुआ है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित कॉलेजों के डीन से भी शिकायत की थी। डीन भी इस मामले पर ज्यादा कुछ न कहते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए सुझाव दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बीए, एमए जैसी परीक्षा के मूल्यांकन में इतनी भरार्शाही नहीं होती, जितना एमबीबीएस के मूल्यांकन में हुआ है। पुनर्मूल्यांकनका का जो रिजल्ट जारी हुआ है, उसमें एक बात गौर करने लायक है। जो भी छात्र फेल से पास हुए हैं, उन्होंने पीएसएम के पर्चे के मूल्यांकन में संदेह जताया था।

56 स्टूडेंट में 54 के नंबर बदल गए। मतलब 96 फीसदी स्टूडेंट के नंबर पीएसएम में बदल गए। चार स्टूडेंट के ईएनटी एक स्टूडेंट का नेत्र विषय के परचे में नंबर बढ़ा है।


आयुष विवि के कुलपति डॉ.जीबी गुप्ता ने कहा, “मूल्यांकन में गड़बड़ी पाई गई तो मूल्यांकनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियम में ऐसी कार्रवाई का अधिकार है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed