{"_id":"62090f77ec6ee55ed17527bb","slug":"chhattisgarh-maoist-involved-in-killing-of-villagers-surrenders-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, ग्रामीणों की हत्या में शामिल था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, ग्रामीणों की हत्या में शामिल था
Sun, 13 Feb 2022 07:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:32 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद पोयाम का अब राज्य सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वास कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में रविवार को एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। वह अलग-अलग घटनाओं में तीन ग्रामीणों की हत्या में कथित रूप से शामिल था। नक्सली की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मंगलू पोयाम नामक इस नक्सली ने शनिवार को पुलिस के सामने हथियार डाल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पोयाम ने खोखली एवं अमानवीय माओवादी विचारधारा से मोहभंग को अपने आत्मसमर्पण का कारण बताया। तिवारी ने बताया कि वह विद्रोहियों की इंद्रावती क्षेत्र समिति के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय था। बीजापुर जिले में 2014-15, 2016 और 2019 में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में तीन ग्रामीणों की हुई हत्या एवं एक और नक्सली घटना में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद पोयाम का अब राज्य सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वास कराया जाएगा।