फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Maoist Encounter CM Sai shared a post on x on killing of Naxalites in Narayanpur-Dantewada

CG में एंटी नक्सल ऑपरेशन: 400 जवानों ने दिया अंजाम, सीएम साय बोले- नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य

Fri, 04 Oct 2024 08:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद पर बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। देश के गृहमंत्री ने लक्ष्य रखा है कि 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। बरसात के बाद लड़ाई और तेज होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Maoist Encounter CM Sai shared a post on x on killing of Naxalites in Narayanpur-Dantewada
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम को एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मिशन को 400 जवनों ने अंजाम दिया है। 24 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ की सूचना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया।  
विज्ञापन

नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम साय ने साझा किया पोस्ट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम साय ने कहा कि सुशासन की सरकार में बस्तर अब शांति और विकास की ओर अग्रसर है। बीजापुर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ यहाम के विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवा, जो पुलिस विभाग में भर्ती होकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनसे संवाद किया और सभी ने अपना अनुभव साझा किया। 

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे पुलिस में भर्ती युवाओं का नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से लड़ना सराहनीय है। इस अवसर पर सभी को नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

31 नक्सली मारे गए
रात होने की वजह से पुलिस मुठभेड़ में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। सूत्रों की माने तो करीब 31 नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ा नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा
जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली। इसके बाद आंकड़ा बढ़ा और 30 तक पहुंच गया और अब 31 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। 

नक्सली मुठभेड़ पर पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है।

बरसात के बाद लड़ाई होगी तेज, 2026 तक नक्सलवाद का होगा खात्मा - सीएम
बीजापुर में नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश देने व तेंदूपत्ता के नगद बोनस वितरण  कार्यक्रम में बीजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले वासियों को नर्सिंग कॉलेज, प्रयास विद्यालय, भोपालपटनम में 132 केवी का सब स्टेशन, 33 नये स्कूल भवन व 100 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन कर 200 बिस्तर अस्पताल की सौगात देते हुए घोषणा की। वहीं सीएम ने जिले में 266 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। साथ युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद की। 

बीजापुर को सीएम ने दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को बीजापुर के दौरे पर पहुंचे थे। हेलीपेड से सीएम सीधे सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे। यहां उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओ से संवाद किया। साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। यहां से वे सभा स्थल पहुंचे। यहां पहले उन्होंने विभिन्न विभागों के लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज, 100 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन कर 200 बिस्तर करने, प्रयास विद्यालय खोलने, भोपालपटनम में 132 केवी का सब स्टेशन, 33 नये स्कूल भवन की सौगात देते हुए मंच से इसकी घोषणा की।

वहीं उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता नगद बोनस का वितरण किया। मुख्यमंत्री साय ने 266 करोड़ से अधिक की राशि का विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। सीएम ने स्व-सहायता समूह की बहनों को बसों के संचालन के लिए उन्हें चाबी सौपी। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि 2007 में इस जिले का निर्माण हुआ था। जब यह जिला बना था तब यहाँ पर सड़क, पुल और पुलियों का  निर्माण करना बहुत चुनौतीपूर्ण था। लेकिन भाजपा के शासन में आज यह जिला  शांति से विकास के लिए पहचाना जा रहा हैं।

उन्होंने कहा  कि एक रुपये में चांवल देने का काम भी बीजापुर जिले से चालू हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस जिले में आ चुके हैं और उन्होंने यहां से देश की महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए कहा कि ये वहीं सीएम हैं जिन्होंने तेंदुपत्ता की क़ीमत 4 हजार से बढ़ाकर 5500 की, धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रुपये की और 2 साल का बोनस भी दे रहे है।

वहीं प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपये की राशि महीने में दे रहे है। उन्होंने कहा की अब बीजापुर जिला शांति और विकास के मार्ग पर अग्रसर होता जा रहा है। इस दौरान सांसद महेश कश्यप, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर कमिश्नर, बस्तर आईजी, बीजापुर कलेक्टर व एसपी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed