फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Man, Wife, Daughter, Son found dead in locked Raipur house

छत्तीसगढ़: रायपुर में एक घर से पति-पत्नी और दो बच्चों के शव बरामद

Sat, 14 May 2022 03:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 14 May 2022 03:22 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी पंकज का शव घर के फर्श पर पड़ा था जबकि उनकी पत्नी रुचि का शव फंदे से लटका हुआ था और घर भीतर से बंद था।

विज्ञापन
Chhattisgarh Man, Wife, Daughter, Son found dead in locked Raipur house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक घर से पति-पत्नी और दो बच्चों के शव बरामद किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने व्यवसायी पंकज जैन (50), उनकी पत्नी रुचि जैन (45), बेटी बिट्टू (11) और बेटा भय्यू (आठ) के शव बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था जिसने घर से इन शवों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बच्चों की जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी पंकज का शव घर के फर्श पर पड़ा था जबकि उनकी पत्नी रुचि का शव फंदे से लटका हुआ था और घर भीतर से बंद था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल भी मौके पर पहुंच गए थे। पाल ने अधिकारियों को मामले की जांच के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed