{"_id":"6211c58d60a96501cb733a17","slug":"chhattisgarh-man-reached-the-collector-in-durg-with-a-marriage-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कलेक्टर के पास गंभीर समस्या लेकर पहुंचा युवक, बोला- साहब! कोई अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कलेक्टर के पास गंभीर समस्या लेकर पहुंचा युवक, बोला- साहब! कोई अच्छी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए
Sun, 20 Feb 2022 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:07 AM IST
सार
अर्जी लेकर पहुंचे युवक ने कहा कि, साहब मेरी शादी करवा दीजिए। लंबे समय से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन हो नहीं रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आम तौर पर कलेक्टर या जिलाधिकारी के पास लोग जमीन-जायदाद, आपसी विवाद और कानूनी समस्या लेकर जाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक ऐसी समस्या लेकर कलेक्टर के सामने पहुंच गया, जिसे सुनकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। यहां एक युवक जनदर्शन के दौरान अपनी शादी की समस्या लेकर पहुंचा था, जिसे सुनकर पहले तो कलेक्टर हंसे, लेकिन फिर गंभीर होकर अपने अधीनस्थ को समस्या का समाधान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
दरअसल, छत्तीसगढ़ में सभी जिलों के कलेक्टरों को ओदश दिया गया है, कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार जनदर्शन जरूर लगाएं। बीते 15 फरवरी को दुर्ग जिले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जनदर्शन लगाया था। इस दौरान एक युवक कलेक्टर के पास अर्जी लेकर पहुंचा और बोला साहब मेरी शादी करवा दीजिए। लंबे समय से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन हो नहीं रही। इसके बाद कलेक्टर पहले तो हंसे, लेकिन फिर अपने अधीनस्थ को आदेश दिया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत इनकी शादी करवाइए।
विज्ञापन
जब पूछा लड़की कौन है?
कलेक्टर के अधीनस्थ ने युवक से पूछा कि शादी की व्यवस्था तो करवा देंगे, लेकिन बताइए लड़की कौन है। इस पर युवक ने कलेक्टर की ओर देखते हुए कहा कि, साहब! आप ही कोई अच्छी सी लड़की देखकर शादी करवा दीजिए।
विज्ञापन