फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: mahila samuh will get loans to Rs 6 lakh, state government issued order

छत्तीसगढ़: महिला समूहों को मिलेगा 6 लाख रुपए तक का लोन, पात्रता होंगे कम, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Fri, 29 Sep 2023 07:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

सीएम बघेल ने महिला समूहों को 6 लाख रुपए तक लोन देने और महिलाओं के लिए लोन लेने की पात्रता शर्तों को सरल करने की घोषणा की थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: mahila samuh will get loans to Rs 6 lakh, state government issued order
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ की महिला समूहों को अब 6 लाख तक लोन मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई निर्णय लिए है। इसी कड़ी में बीते 2 मई को रायपुर में  सम्मेलन के दौरान सीएम बघेल ने महिला समूहों को 6 लाख रुपए तक लोन देने और महिलाओं के लिए लोन लेने की पात्रता शर्तों को सरल करने की घोषणा की थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अन्तर्गत ऐसे महिला समूह जिन्होंने प्रथम बार लोन लेकर पूरा पटा दिया है, उन्हें 4 लाख के जगह पर अब  6 लाख रुपए लोन की पात्रता होगी। साथ ही 4 से 6 लाख रुपए तक के लोन की अदायगी, महिला स्व-सहायता समूहों से लोन प्राप्ति के 6 माह बाद 60 मासिक किश्तों में की जाएगी। 
विज्ञापन


महिलाओं को लोन लेने के लिए नियमों को साल बनाया गया है। महिला हितग्राही को लोन लेने की पात्रता परिवार की वार्षिक आय के स्थान पर उसके स्वयं के वार्षिक आय के आधार पर निर्धारित होगी। पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए के जगह पर अब जिस महिला की वार्षिक आय की सीमा  2 लाख रुपए तक होगी उसे लोन की पात्रता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला कोष की ओर से लोन योजना और सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से लोन उपलब्ध कराया जाता है। मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला कोष का बजट इस वित्तीय वर्ष में लगभग 10 गुना बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दिया है। साथ ही नवीन कौशल्या समृद्धि योजना के लिए भी 25 करोड़ रुपए का आबंटन दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed