फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh logs 132 COVID 19 cases, zero death; active tally at 1040

छत्तीसगढ़ : कोविड-19 के 132 नए मामले हुए दर्ज, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1040 पर पहुंची

Tue, 05 Jul 2022 03:09 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 05 Jul 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh logs 132 COVID 19 cases, zero death; active tally at 1040
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 1.17 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 132 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,54,859 हो गई है। जबकि एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से जुड़ी कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को मौत का एक भी मामला सामने नहीं आने पर मरने वालों की संख्या 14,038 ही बनी रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को रायपुर में कोरोनोवायरस के 25 मामले सामने आए। इसके बाद बिलासपुर में 19, सरगुजा में 16, दुर्ग में 14 और जांजगीर-चांपा में नौ मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्यारह जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा कि 113 लोगों के स्वस्थ होने के बाद रिकवरी की संख्या 11,39,781 तक पहुंच गई है, जिससे राज्य में सक्रिय संख्या 1,040 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिन के दौरान 11,329 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, प्रदेश में हुए परीक्षणों की कुल संख्या 1,79,48,580 हो गई है। छत्तीसगढ़ के अब तक के कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं, यहां सकारात्मक मामले 11,54,859, नए मामले 132, मरने वालों की संख्या 14,038, ठीक होने वाले लोग 11,39,781, सक्रिय मामले 1,040, कुल परीक्षण 1,79,48,580 हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed