फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Korba Woman Shot at face By two Miscreants, badly injured

छत्तीसगढ़: घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Sat, 01 Jan 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

महिला को गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी के साथ दबिश भी दी लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Korba Woman Shot at face By two Miscreants, badly injured
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल की शुरुआत होने से ठीक 45 मिनट पहले शुक्रवार देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला के चेहरे पर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर भाग निकले। महिला को गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी के साथ दबिश भी दी लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात दीपिका थाना क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झाबर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला शुक्रवार रात घर में ही सो रही थी। जबकि उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11.15 बजे दो बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली सरोजनी के चेहरे में लगी और वह  गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed