फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh_jhaliyamari

छत्तीसगढ: 15 नाबालिगों से रेप पर तीन को उम्र कैद

Fri, 01 Nov 2013 12:15 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल
आलोक प्रकाश पुतुल Updated Fri, 01 Nov 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh_jhaliyamari

छत्तीसगढ में 15 नाबालिग आदिवासी लडकियों से बलात्कार के बहुचर्चित झलियामारी कांड में शामिल तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा इस बलात्कार कांड में सहयोग करने के दोषी पाए गए पांच अन्य लोगों को एक से पांच साल तक की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


इस मामले में कांकेर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने राज्य शासन को 15 पीडित बच्चियों के अभिभावकों को सात-सात लाख का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

गौरतलब है कि कांकेर जिले के झलियामारी गांव में सरकारी कन्या आश्रम में कई नाबालिग बच्चियों के बलात्कार का मामला इसी साल जनवरी में उजागर हुआ था। इन आदिवासी बच्चियों के साथ पिछले कई सालों से दुष्कर्म किया जा रहा था।
विज्ञापन


बलात्कार की पीडा झेल रही एक बच्ची के अभिभावक ने कलेक्टर को पत्र लिख कर इस मामले की शिकायत की थी।

इसके बाद जब जांच हुई तब पता चला कि इस सरकारी कन्या आश्रम के चौकीदार दीनानाथ नागेश और शिक्षाकर्मी मन्नूराम गोटा पिछले कई सालों से लडकियों के साथ बलात्कार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों आरोपी शराब पी कर आते थे और आश्रम के हॉल में ही किसी भी लडकी के साथ बलात्कार करते थे। आरोप था कि लंबे समय से चल रहे बलात्कार के इस घिनौने खेल में इस आश्रम की वार्डन बबीता मरकाम भी शामिल थीं। पीडित आदिवासी बच्चियां आश्रम से निकाले जाने के डर से इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से डरती थीं।

विधानसभा में हंगामा
मामला उजागर होने के बाद राज्य भर में इस मामले को लेकर कई दिनों तक हंगामा मचा रहा। विधानसभा में कई दिनों तक यह मामला छाया रहा। अंततः आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हुआ।

बुधवार को इस मामले में कांकेर की फास्टट्रैक कोर्ट ने सरकारी कन्या आश्रम के चौकीदार दीनानाथ नागेश और शिक्षाकर्मी मन्नूराम गोटा को आजीवान कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा आश्रम की वार्डन बबीता मरकाम को भी इस मामले में बराबरी का दोषी मानते हुये उन्हें भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

फास्टट्रैक कोर्ट ने झलियामारी के उपसरपंच सकालूराम, पंच लच्छूनताम, खंड शिक्षा अधिकारी एसएस नवर्जी और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र नायक को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सहायक शिक्षक सागर कटलाम को भी एक साल की सजा सुनाई है।


इस फैसले के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य भर के कई आश्रमों में इस तरह के मामले सामने आये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा- “इस मामले में अदालत का फैसला आने के बाद राज्य सरकार की विफलता जाहिर हो गई है। कम से कम राज्य के मुख्यमंत्री और आदिवासी मामलों के मंत्री केदार कश्यप को तो अपने पद से इस्तीफा देना ही चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed