{"_id":"61eaae3c89a77455a32d4dd0","slug":"chhattisgarh-increasing-cases-of-corona-increased-the-concern-of-the-chief-minister-directed-the-officers-to-conduct-the-audit","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरोना से मौतों के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, बघेल ने अधिकारियों को दिया ऑडिट करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरोना से मौतों के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, बघेल ने अधिकारियों को दिया ऑडिट करने का निर्देश
Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, छत्तीसगढ़
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संक्रमण को फैलने से रोकने और संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामलों का ऑडिट कराने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने संक्रमित मरीजों की मृत्यु के मामलों में अचानक बढ़ोतरी पर चिंता जताई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से गुरुवार को राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को प्रत्येक मामले का ऑडिट कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करने तथा होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, कोविड-19 दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों के दौरान 82 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में गुरुवार तक 10,81,178 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,35,745 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 31,736 मरीज उपचाराधीन हैं और कुल 13,697 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
बघेल ने लिखा पीएम को खत
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने आईएएस कैडर नियमों के केंद्र के मसौदे में संशोधन का विरोध करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पीएम मोदी को खत लिखा था।